Tuesday, July 26, 2022

सनातन धर्म परिषद के महासचिव बने आदरणीय सुधीर श्रीवास्तव जी।

सनातन धर्म परिषद ने देहदान की घोषणा कर चुके
गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव  मनोनीत किया 

    गोण्डा(उ.प्र.): देहदान की घोषणा कर चुके जनपद के वरिष्ठ कवि/साहित्यकार आ. सुधीर श्रीवास्तव को "सनातन धर्म परिषद" ने साहित्य प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव  मनोनीत किया गया है।
        परिषद के संस्थापक पंडित कन्हैया प्रसाद नौटियाल ने मनोनयन की परिषद के भव्य आयोजन में आनलाइन घोषणा  करते हुए कहा कि वरिष्ठ कवि/ साहित्यकार श्री श्रीवास्तव का मनोनयन करते हुए कहा कि उनके सहयोगात्मक रवैये, कार्य दक्षता और सक्रियता से प्रभावित होकर उनके मनोनयन का निर्णय परिषद प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. अर्चना श्रेया की संस्तुति पर लिया है। मुझे और परिषद परिवार  को इससे गौरव की अनुभूति का अहसास हो रहा है। उन्होंने श्री श्रीवास्तव को बधाइयां दी और विश्वास जताया कि आपकी रचनात्मक, संवेदनशील उपस्थिति और अनुभवों से निश्चित ही परिषद को न केवल बल मिलेगा, बल्कि परिषद अपने उद्देश्यों में सफलता के नये माप दंड भी स्थापित करेगा।
    
     बहुआयामी व्यक्तित्व, बेबाक, सर्वसुलभ, सर्वहितैषी व्यक्तित्व के धनी नवोदित रचनाकारों के लिए सारथी सुधीर श्रीवास्तव जी विभिन्न राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पटलों/मंचों से 1700 से अधिक सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके श्री श्रीवास्तव विभिन्न साहित्यिक पटलों में पदाधिकारी भी हैं। यथा सलाहकार सह संरक्षक-कविता कानन साहित्य  कला मंच, अधीक्षक -साहित्य प्रकाश रचना मंच, रा.उपाध्यक्ष- अ. भा. साहित्यिक आस्था मंच, निस्वार्थी देशभक्ति समूह ढांचा, झज्जर, हरियाणा, अंतरराष्ट्रीय संरक्षक-स्व. हँसराज कक्कड़ स्मृति मंच, संरक्षक-नव साहित्य परिवार भारत, अंतरराष्ट्रीय ठिठोली हास्य व्यंग मंच, साहित्यकोष (राष्ट्रीय साहित्यकार मंच), नव साहित्य ई मा.पत्रिका, साहित्य एक नजर, राष्ट्रीय गौरव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान, मीडिया प्रभारी दल सामयिक परिवेश , महासचिव -प्रयागराज कल्चरल सोसायटी, मीडिया प्रभारी-कुछ बात कुछ जज्बात , संयोजक-अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब फेसबुक लाइव सहित अनेक साहित्यिक पटलों/मंचों को विशेष रुप से व्यक्तिगत सहयोग भी देते रहते हैं। साथ ही विभिन्न मंचों/पटलों पर विशेष आयोजनों में लगातार सक्रिय भी रहते हैं। 

    बुलंदी विश्व रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में प्रतिभाग कर 'काव्यश्री', अखंड काव्यार्चन गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड, ऐतिहासिक अमृत महोत्सव काव्य गोष्ठी के लिए 'गौरव सम्मान', 'कोच काव्य कुँभ 2021', जय विजय सम्मान 2021, संगम शिरोमणि आदि से सम्मानित श्री सुधीर श्रीवास्तव नेत्रदान का संकल्प कर चुके हैं और देहदान की सार्वजनिक हैं।
       श्री श्रीवास्तव 200 से अधिक नये रचनाकारों को यथासंभव प्रेरित करते हुए सहयोग/मार्गदर्शन देते हुए आगे बढ़ाने का भी हर संभव प्रयास करते हुए प्रेरक ,गाडफादर, सारथी की भूमिका लगातार निभा रहे हैं।
      श्री सुधीर श्रीवास्तव के मनोनयन पर परिषद के संस्थापक पंडित कन्हैया प्रसाद नौटियाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम पाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्षा सुंदरी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बालकृष्ण कंसवाल, साहित्य प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डा. अर्चना श्रेया, नव मनोनीत उपाध्यक्ष निर्दोष लक्ष्य जैन, शिवबक्स यादव, उमेश नाग, मीरा पाण्डेय (अभियोजन अधिकारी), जगनारायण मिश्रा,डा. कृष्णा जोशी, ईश्वर चंद्र मेंहदावली सहित अनेक साहित्यिक, सामाजिक संगठनों, कवियों, साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों ने श्री सुधीर श्रीवास्तव को बधाइयाँ और शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। श्रीवास्तव ने संस्था, संस्था के पदाधिकारियों और सभी शुभचिंतकों, साहित्यिक मनीषियों का आभार, धन्यवाद प्रकट किया ।
     

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...