Monday, July 12, 2021

सकारात्मक साहित्य

नमन मंच 🙏☺️हिंददेश परिवार पंजाब इकाई विषय :- आओ मिलकर सकारात्मक साहित्य रचेविधा :-आलेख आओ मिलकर सकारात्मक साहित्य रचे हम.....कोई भी काम जब मिलकर किया जाए तो परिणाम तो सकारात्मक होता ही है। जहाँ तक मुझे लगता है सकारात्मक विचारधारा के साथ ही मिलकर के चला जा सकता है । जब बहुत सारे विचार ,या यह  कहें कि अलग-अलग सोच के लोग भी मिलते हैं तो अगर भाव अच्छे हैं, सकारात्मक हैं तो मिलन ज्यादा आसानी से हो जाता है। रही बात साहित्य रचना की उसमें भी अगर साहित्य सकारात्मक सोच का हो तो सच में सोने पर सुहागा है ।               पिछले डेढ़ साल से हम जिस वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं उसके चलते हुए मैंने यह महसूस किया है कि सकारात्मक सोच, सकारात्मक विचार सकारात्मक साहित्य हमारे मन में अद्भुत शक्ति -ऊर्जा उत्पन्न करता है । आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जीवन में मनुष्य किसी भी स्थिति में हताश नहीं होता है। राह में आने वाली हर मुसीबत को आसानी से झेल जाता है।                          हिंददेश परिवार संसार को सकारात्मक ऊर्जा देने में शत प्रतिशत सफल रहा है। हर पटल पर हमारा लिखना इसलिए सफल हो रहा है क्योंकि हम अच्छे भावों से प्रेरित सकारात्मक सोच को अपनी प्रेरणा बनाकर लिख रहे हैं।  यह सकारात्मक सोच ही हमारे मन और मस्तिष्क दोनों को सशक्त बना रही है। हम हर परिस्थिति का सामना करके उत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं । हर रोज कुछ ना कुछ लिखना और सकारात्मक सोच को लिखना ,अपना दूसरों के लिए और दूसरों का पढ़ना- मन को एक सुंदर विचार एक सुंदर भाव और मानव जाति के प्रति एक सुंदर भावना हर इंसान में उत्पन्न हो रही है ।  हम भाग्यशाली हैं कि मानवता के विकास के लिए हम सब  रचनाकार प्रयासरत हैं । हम सब का लेखन,  वह भी सकारात्मक सोच के साथ साहित्य को उत्कृष्ट की बुलंदियों पर पहुँचाएगा और हम सब के प्रयास समाज में, समाज की सोच में अवश्य बदलाव लाएँगे । इसी विश्वास के साथ हम लिखेंगे और हमारा साहित्य , हमारा लेखन सकारात्मकता को जन-जन में पहुँचाएगा। एक सुंदर सृष्टि के निर्माण हेतु सकारात्मक लेखन के लिए  माननीय साहित्यकार बधाई का पात्र है।नीरजा शर्मा 12/07/2

Sunday, July 11, 2021

कुसुम शर्मा कमल पथ-प्रदर्शक सम्मान से सम्मानित



हिंददेश परिवार संस्था पूरी सृष्टि को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए दृढसंकल्पित है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह संस्था समाज सेवको को अपने पटल पर बुलाकर इस कार्य में तेजी लाने के लिए विचार - विमर्श करते रहती है। आ0 कुसुम शर्मा कमल पेशे से प्रिंसिपल है तथा हिंददेश परिवार अमेरिका इकाई की सचिव। आप एक सुंदर व्यक्तित्व की धनी है तथा समाज की जिम्मेदार व्यक्ति है। आपके मार्गदर्शन में हिंदी साहित्य को एक नई दिशा मिल रही है। आपके समाज और साहित्य के लिए उत्तम कार्यों को देखते हुए हिंददेश परिवार संस्था ने आपको पथ-प्रदर्शक सम्मान से सम्मानित किया।


हिंददेश परिवार के शुभचिंतकों की कड़ी में जुड़ा चरित्र ---आ कुसुम शर्मा कमल बडौत (बागपत)यू पी. भारत---एक अनुपम व्यक्तित्व की स्वामिनी हैं । 
संयुक्त परिवार की सदस्या होने के कारण आप एकता की गरिमा को पहचानती हैं, तभी साहित्यिक समूह को मनोयोग से समानता और एकता के सूत्र में बांधने के लिये सदैव प्रयासरत रहतीं हैं । 
साहित्य के क्षेत्र में आपका गहन अनुभव है, तभी हम सब आपसे निरन्तर सीखने के लिये उत्सुक रहते हैं । आपकी टिप्पणियों में एक अनोखा आकर्षण दृष्टिगत होता है, इसलिए रचनाकार आपसे आत्मिक लगाव रखते हैं । 
आप अपने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों अपना परिवार मानतीं आई हैं और अब हिंददेश परिवार भी आपका परिवार है और हम सब आपके इस परिवार के सदस्य होने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं तथा आशा करते हैं कि आप हिंददेश परिवार में इसी प्रकार प्रेम बांटती रहें । अपने सद्व्यवहार से सभी सदस्यों के सानिध्य में इस परिवार की उद्देश्य पूर्ति हेतू अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहें । 
        आप बहुत सरल ह्रदयी और विश्व-कल्याण की भावना से ओत-प्रोत हैं  , मैं हॄदय से आपका सम्मान करती हूँ 

आ कुसुम शर्मा कमल जी के आशीर्वाद की आकांक्षी ------
                
             डॉ . अर्चना मिश्रा 'अर्चि '
                 
               संस्थापिका और अध्यक्षा 
                  हिंददेश  परिवार

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...