*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम*
*देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया आवाहन*
****************
आगरा । साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अंतरराष्ट्रीय हिंद देश परिवार की आगरा इकाई द्वारा शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में आद्यशक्ति मां दुर्गा को समर्पित 108 घंटे के भक्तिभाव मय वर्चुअल कार्यक्रम में साहित्यकारों ने देवी दुर्गा की आराधना के साथ संसार में नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया । रचनाकारों ने देवी की पूजा अर्चन के बावजूद वृद्धाश्रमों और विधवा आश्रमों में महिलाओं की संख्या में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की ।
संस्था के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं आगरा इकाई के अध्यक्ष संजय गुप्त ने बताया कि 26 सितंबर नवरात्रि के प्रथम दिवस से 4 अक्टूबर नवमी तक नौ दिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक 12 घंटे प्रतिदिन देश विदेश के 12 से 15 साहित्यकार, समाज सेवी, रचनाकार व भक्तों ने देवी के नौ विग्रह स्वरूपों की आराधना कर संसार में सुख, शांति और आरोग्यता की कामना की ।
हिंद देश परिवार की संस्थापिका और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अर्चना पांडेय "अर्ची" ने कहा कि शक्ति स्वरूपा दुर्गा की आराधना से सम्पूर्ण मानव जाति भक्ति की शक्ति और ऊर्जा अर्जित करती है, जिससे दुर्गुणों का नाश होता है ।
भक्ति की धारा प्रवाहित करने वाले आयोजन का शुभारंभ एवं समापन बाबा वैद्यनाथ धाम देवधर झारखंड के दीप नारायण झा दीप के मंत्रोच्चार से हुआ । हिंद देश परिवार के महाप्रभारी डॉ. मधुकर राव लारोकर नागपुर, ममता श्रवण अग्रवाल सतना, चंचल हरेंद्र वशिष्ट दिल्ली, कुसुम शर्मा कमल बागपत, विजया तिवारी आगरा, बजरंग लाल केजरीवाल असम और डॉ. रंजना श्रीवास्तव नागपुर ने प्रतिदिन अपनी प्रस्तुति दीं ।
डॉ शशि गुप्ता न्यूजर्सी, डॉ. राजेंद्र मिलन, सुशील सरित, अशोक अश्रु विद्यासागर, डॉ कमलेश नागर, पंकज भारद्वाज गाजियाबाद, पंडित मनीष शर्मा, आदर्श नंदन गुप्ता, डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, चंद्र लेखा लखनऊ, रश्मि सिंह, सुमन तिवारी देहरादून, सरिता गुप्ता दिल्ली, ज्योत्सना सिंह, आर के तिवारी मतंग अयोध्या, माधुरी निगम इंदौर, डॉ सुनीता चौहान, पदमावती पदम, सरोज विश्वकर्मा, हंस राज सिंह हंस प्रयागराज, अंजू श्रीवास्तव, कुसुम सिंह अविचल कानपुर, रीना सक्सेना, रंजना बिनानी गोलाघाट, शरद गुप्त, नंद किशोर, श्रीकांत तैलंग जयपुर, यशोधरा यादव यशो, प्रीति शर्मा असीम नालागढ़, डॉ असीम आनंद, भारती मिश्रा पटना, डॉ. इंदु उपाध्याय पटना, गीतिका गुप्ता, विनीता जोशी, अभिनंदन, दीपिका गुप्ता रामेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह राजावत, डॉ शैल बाला अग्रवाल, निशि राज जैन आदि साठ से अधिक वक्ताओं ने अपने भक्ति और शक्ति के विचार व्यक्त किए ।
****
प्रेषक
संजय गुप्त
अध्यक्ष
हिंददेश परिवार आगरा इकाई
8937001495