Monday, July 12, 2021
सकारात्मक साहित्य
नमन मंच 🙏☺️हिंददेश परिवार पंजाब इकाई विषय :- आओ मिलकर सकारात्मक साहित्य रचेविधा :-आलेख आओ मिलकर सकारात्मक साहित्य रचे हम.....कोई भी काम जब मिलकर किया जाए तो परिणाम तो सकारात्मक होता ही है। जहाँ तक मुझे लगता है सकारात्मक विचारधारा के साथ ही मिलकर के चला जा सकता है । जब बहुत सारे विचार ,या यह कहें कि अलग-अलग सोच के लोग भी मिलते हैं तो अगर भाव अच्छे हैं, सकारात्मक हैं तो मिलन ज्यादा आसानी से हो जाता है। रही बात साहित्य रचना की उसमें भी अगर साहित्य सकारात्मक सोच का हो तो सच में सोने पर सुहागा है । पिछले डेढ़ साल से हम जिस वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं उसके चलते हुए मैंने यह महसूस किया है कि सकारात्मक सोच, सकारात्मक विचार सकारात्मक साहित्य हमारे मन में अद्भुत शक्ति -ऊर्जा उत्पन्न करता है । आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जीवन में मनुष्य किसी भी स्थिति में हताश नहीं होता है। राह में आने वाली हर मुसीबत को आसानी से झेल जाता है। हिंददेश परिवार संसार को सकारात्मक ऊर्जा देने में शत प्रतिशत सफल रहा है। हर पटल पर हमारा लिखना इसलिए सफल हो रहा है क्योंकि हम अच्छे भावों से प्रेरित सकारात्मक सोच को अपनी प्रेरणा बनाकर लिख रहे हैं। यह सकारात्मक सोच ही हमारे मन और मस्तिष्क दोनों को सशक्त बना रही है। हम हर परिस्थिति का सामना करके उत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं । हर रोज कुछ ना कुछ लिखना और सकारात्मक सोच को लिखना ,अपना दूसरों के लिए और दूसरों का पढ़ना- मन को एक सुंदर विचार एक सुंदर भाव और मानव जाति के प्रति एक सुंदर भावना हर इंसान में उत्पन्न हो रही है । हम भाग्यशाली हैं कि मानवता के विकास के लिए हम सब रचनाकार प्रयासरत हैं । हम सब का लेखन, वह भी सकारात्मक सोच के साथ साहित्य को उत्कृष्ट की बुलंदियों पर पहुँचाएगा और हम सब के प्रयास समाज में, समाज की सोच में अवश्य बदलाव लाएँगे । इसी विश्वास के साथ हम लिखेंगे और हमारा साहित्य , हमारा लेखन सकारात्मकता को जन-जन में पहुँचाएगा। एक सुंदर सृष्टि के निर्माण हेतु सकारात्मक लेखन के लिए माननीय साहित्यकार बधाई का पात्र है।नीरजा शर्मा 12/07/2
108 घण्टे चली देवी की आराधना
*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...
-
कक्षा 10 पाठ -5 स्पर्श पर्वत प्रदेश में पावस पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए – प्रश्न 1. पा...
-
हिंददेश परिवार की गाज़ियाबाद इकाई का ऑनलाइन उद्घाटन समारोह संपन्न -- अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंददेश परिवार की गाज़ियाबाद इकाई का ऑनलाइन उद्घाट...
-
कक्षा-9 हिंदी पाठ्यपुस्तक स्पर्श रैदास के पद पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (क) पहले...