Wednesday, January 27, 2021

जीवन के दिन बड़े सुहाने

नमन मंच

बड़े सुहाने हैं ये दिन

नाचें गाएँ और ख़ुशियाँ मनाएँ।
भूलकर सारा ग़म मुस्कुराएँ।

हवाएँ बिखेरेगीं दुनिया में सारी।
खुशबू के हम जो फूल खिलाएँ।ब

आँसू हमारी जो आँखों मेंछलकें।
बनकर शबनम हम बिखराएँ।

रोशनी की कहीं पर कमी न रहे।
दीपक बनकर ख़ुद को जलाएँ।

जीवन ही बन जाये सरगम
गीत बनें और ख़ुद को गाएँ।

हम बसंत ही बन सकते हैं।
पतझर चाहे कितने आएँ।

डॉ किरण जैन

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...