"हिंददेश परिवार की काव्य गोष्ठी सम्पन्न"
डिब्रूगढ़(असम):
हिंददेश परिवार की डिब्रूगढ़(असम) इकाई के तत्वावधान में दिनांक 28 फरवरी'2021 को स्थानीय लायंस क्लब ऑफ ब्रह्मपुत्र वैली के सभागार में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
श्रीमती वर्षा जालान मोर ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में जोरहाट की ममता जी गिनोड़ीया "मुग्धा" व हिंददेश परिवार की संस्थापिका/अध्यक्षा श्रीमती अर्चना पांडे'अर्चि' और काव्य गोष्ठी के आयोजक श्री बजरंग तोदी 'स्वर्ण' को मंचासीन कर असमिया फुलाम गामुछा से उनका सम्मान करवाया। श्रीमती संतोष मोदी ,श्रीमती कांति करणानी को भी सम्मानित किया गया।। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी में भाग लेने वाले कवियों में सर्वश्री मनोहरलाल वर्मा ,सुश्री मुस्कान वर्मा,श्रीमती सपना बजाज ,श्रीमती पुष्पा बुकलसरिया, डॉ.महेश कुमार जैन , श्रीमती शकुंतला सरावगी, श्री सुरेश अग्रवाल ,श्री बजरंग लाल केजरीवाल ,श्री संतोष शर्मा ,श्रीमती आशापूर्णा डेका,श्री गुरनाम सिंह ,मुरारीलाल केडिया और डॉ.महेश मुनका 'मुदित', ने अपनी स्वरचित कविता सुना कर सबका मन मोह लिया। काव्य गोष्ठी के संचालक श्री तोदी ने बड़े ही रसीले अंदाज में कवियों का परिचय दिया और उनके द्वारा किए गए काव्य पाठ की समीक्षा की । उपस्थित श्रोताओं ने भी काव्य पाठ का भरपूर आनंद उठाया और करतल ध्वनि से कवियों का मान बढ़ाया ।डॉ.महेश कुमार जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।यह जानकारी हिंददेश परिवार के आ.महेश मुनका जी ने बताया कि आयोजन का सीधा प्रसारण हिंददेश परिवार पटल पर भी दिखाया गया। परिवार के संयोजक आ.सुधीर श्रीवास्तव जी ने उक्त आयोजन के लिए आ.तोदी को फोन कर बधाइयाँ दी है।