वंदना राज बनी दोहा, कतर हिंददेश के अंतरराष्ट्रीय पटल की अध्यक्षा और समीर मुशा उपाध्यक्ष
******************************* दोहा(कतर) इकाई का भव्य उद्घाटन
*****************************
हिंददेश परिवार के बढ़ते कदमों की श्रृंखला में 18/4/2021 को दोहा, कतर नामक एक अंतरराष्ट्रीय पटल का उद्घाटन हुआ। एक सपना जो हिंददेश परिवार ने देखा,उस सकारात्मक्ता और खुशहाली के सोच, चिंतन, विचारधारा को धरातलीय परिदृश्यों पर लाने के क्रम में आज हमारा आपका, हम सबका प्रयास सूदूर में हिंददेश परिवार दोहा, कतर इकाई के रुप में साकार होकर जनमानस के दिलों में स्थापित हो गया । उक्त पटल की अध्यक्षा आदरणीया वंदना राज और उपाध्यक्ष आदरणीय समीर मुशा ने बताया कि वे दोनों हिंददेश परिवार के साथ मिलकर पूरी सृष्टि को खुशहाल बनाने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही इस अंतरराष्ट्रीय पटल की संयोजिका आदरणीया इंदु उपाध्याय संचिता ने पूरी सृष्टि को खुशहाल बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रही है। आदरणीय इंदु जी अपनी मृदु स्वभाव के कारण पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रही है। विश्व को एकता की सूत्र में बाँधने का उनका प्रयास अप्रतिम है।
उक्त विचार हिंददेश परिवार की संस्थापिका/ अध्यक्षा डॉ.अर्चना पाण्डेय अर्चि ने 18मार्च '2021को दोहा(कतर) इकाई के आनलाइन उद्घाटन और काव्योत्सव के अवसर पर प्रकट किया।
डॉ.अर्चि ने कहाअपने वैचारिकी और जुनून की बदौलत हिंददेश परिवार अपनी सकारात्मक सोच और नम्रता की ताकत से सारे संसार ही नहीं अखिल ब्रह्मांड की वैचारिकी को एकदम अलग वातावरण और चिंतन का संदेश फैलाने का निश्चय किया, उसका असर दिखने ही नहीं महसूस भी होने लगा है।उनके साथ हिंददेश परिवार के हर एक सदस्य नें भी यथासंभव नि:स्वार्थ भाव से अपनी भूमिका अदा की है और लगातार कर भी रहे हैं।अब तक के आप सभी के प्रयासों का ही ये असर है कि परिवार का विस्तार मानविकीय ही नहीं धरातलीय स्तर पर भी साफ दिख रहा है। हर किसी की भूमिका, क्षमता और कार्यप्रणाली भिन्न हो सकती है ,मगर उद्देश्य एक है और हिंददेश परिवार के लगातार हो रहे विस्तार/विकास में सबकी महती भूमिका है।मैं परिवार के हर एक सदस्य को नमन करती हूँ कि आप सब ने हिंददेश को संगठन, संस्था से ऊपर परिवार माना, समझा और उसी तरह अपने को जोड़ा, जिम्मेदारी उठाई। क्योंकि किसी एक दो चार दस के भरोसे ये संभव नहीं हो सकता है।
मेरा विश्वास है कि समय के साथ कदमताल करते हुए आप सभी के सतत् सहयोग से हिंददेश परिवार का कारवां निर्बाध गतिशील रहेगा और पूरी दुनियां में अपने वैचारिक, सामाजिक और समावेशी चरित्र की छाप अवश्य डालता हुआ बढ़ता रहेगा।
नई इकाई के पदाधिकारियों को बधाइयां और शुमकामनाएँ देते हुए आशा करती हूँ कि नई इकाई लक्ष्य नहीं पड़ाव समझें और स्वयं के साथ इकाई और हिंददेश परिवार के विकास की दिशा में आगे ही बढ़ते/बढ़ाते ही रहें।
नव मनोनीत इकाई अध्यक्षा (दोहा) आ.वन्दना राज ने हिंददेश परिवार का आभार प्रकट करते हुए अपने संबोधन में कहा कि परिवार के हर एक पदाधिकारी, पारिवारिक सदस्यों को भी बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास करती हूँ कि हर एक सदस्य खुद को हिंददेश परिवार को अपना मान इसके उत्तरोत्तर विकास की रूपरेखा से खुद को जोड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की दिशा में गतिशील रहेगा।
महासचिव आ.बजरंग लाल केजड़ीवाल ने कहा कि हमारा हर कार्य ईश्वर कार्य है,हमारी आवाज ईश्वर की आवाज है और हम सब ईश्वर की संतान है।समूचा संसार एक परिवार है और हम उसकी एक अदद इकाई मात्र हैं।हिंददेश परिवार साहित्य के माध्यम से अपना संदेश संसार भर में फैलाने की दिशा में कृतसंकल्पित है।इसी के साथ हिंददेश पत्रिका, रक्तमंडली का भी सहारा ले रहा है।साथ ही पुष्प वाटिका विद्यालय की भी कार्ययोजना पर भी तेजी से काम कर रहा है।
उक्त अवसर पर देश विदेश के कवियों/कवयित्रियों ने अपनी सुंदर, सकारात्मक और खुशहाली फैलाने वाली मोहक रचनाएं प्रस्तुत कीं।
उक्त अवसर पर आ. महेश कुमार जैन मुदित,स्नेहलता द्घिवेदी, इंदू उपाध्याय, स्मृति त्रिवेदी, कल्पना पारीक,ब्रह्मकुमारी मधुमिता, माधुरी भट्ट मधु,पुष्पा बुकलसरिया, कुमकुम सिन्हा काव्याकृति,प्रियंका अलकनंदिनी, विक्रांत ठाकुर,पल्लवी भुइयां आदि ने भी अपने विचार प्रकट रखे।