Tuesday, April 26, 2022

सफल कौन

सफल कौन

मीरा की उम्र करीब 50 की है। उसके दो बच्चे हैं। लड़की मधु और लड़का हर्ष। दोनों बच्चे पढ़- लिखकर अच्छी नॉकरी करते हैं। मीरा अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। बच्चों का परवरिश बहुत दिल से किया। उनके हर खुशी का ध्यान रखा। अपने बच्चों तथा अपने पति राघव के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखा। अब पचास की उम्र में मीरा के पति उससे हर बात पूछ कर करते हैं। अर्धांगिनी मीरा कहकर बुलाते है। दो दिन के लिए मीरा अगर कहीं चली जाती है तो राघव का मन बिलकुल नहीं लगता। इस उम्र में भी दोनों लांग ड्राइव का आनंद उठाते हैं। अपना मन पसंद गाना लागते हैं।  मीरा और राघव अपने बच्चों को प्यार करते हैं तथा बच्चे उनको। उनका जीवन सफल है। खुशियाँ उनके इर्द-गिर्द है। 
डॉ. अर्चना पांडेय अर्चि

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...