#हिंददेश परिवार
तिथि - 25-08-2020
दिवस - मंगलवार
विष्य - हम भारत की तकदीर हैं
विधा - स्वैच्छिक
हम भारत की तकदीर हैं ..........
हम भारत के ब्च्चे हैं
इसकी शान के रक्षक हैं
हम भारत की तकदीर हैं।.....
भारत हमको जान से प्यारा है
ये माता हमारी हम इसकी संतान हैं
हम खूब पढे़ंगे खूब लिखेंगे
अच्छे नागरिक बनकर के
देश का मान बढा़एंगे।
हम भारत की .......।
सबसे हिलमिल कर रहेंगे
सबका हाथ हम बटाएंगे
हाथों में हाथ मिलाकर के
मजबूती से आगे बढ़ते जाएंगे
हम भारत की ........।
दुश्मनों से नहीं डरेंगे
ईंट का जवाब पत्थर से देंगे
स्वदेशी चीजों को अपना कर
देश को समृद्ध बनाएंगे।
हम भारत की .......।
नये नये हम उद्योग लागाएंगे
विकास का नया दौर लाएंगे
कृषि में विषमुक्त खाद अपनाकर
धरती की जान बचाएंगे।
हम भारत की ....... ।
जिस्म को फौलादी बनाकर
दिल में प्यार बसाएंगे
हर एक को अपने साथ लेकर
मिलकर मंजिल तय करेंगे।
हम भारत की ....... ।
कितनी बाधाएँ आए राह में
सबको दूर करते जाएंगे
वृक्षारोपण का अभियान चला के
पर्यावरण हम बचाएंगे।
हम भारत की .......।
हम सब खूब काम करेंगे
आलस्य नही अपनाएंगे
पसीना खूब बहाकर के
खेतों को लहलहाएंगे।
हम भारत की .......।
सर्वोपयोगी अनुसंधान कर के
जीवन को सुखमय बनाएंगे
ये देश है हमको प्राणों से प्यारा
इसको स्वर्ग सा सुन्दर बनाएंगे।
हम भारत की ........ ।
दुनिया भर में प्रेम बढा़लएंगे
वसुधैव कुटुंबकम को दोहराएंगे
सबका एक परिवार बनाकर
सर्वे भवन्तु सुखीनः गीत हम गाएंगे।
हम भारत की ........।
स्वरचित, मौलिक
बजरंग लाल केजडी़वाल