Saturday, August 22, 2020

#हिंददेश परिवार♥️🙏🇮🇳🌺♥️👍👌
तिथि - 21-08-2020
दिवस - शुक्रवार
विषय - यारों साथ साथ चलें, प्यार बाँटते चलें
विधा - सकारात्मक गीत

आओ साथियों हम सब मिल एक साथ चलें
एक दूजे के हाथों में हाथ डाल चलें
सबके लिए दिल में ढेर सारा प्यार भर के चलें
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलें।
आओ साथियों हम सब......................।

आओ अर्चना, माधुरी आओ, इंदु को भी साथ ले लें
आओ संतोष, देवकांत आओ बबली बहन को बुला लें
प्रतिभा, पद्मा, निरजा, अर्पणा इन्दु दीदी को ले लें
माधवी, राधिका, वंदना तुम सब जल्दी इकट्ठी हो लें
भर भर दिल प्यार बस प्यार ही ले साथ चले।
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलों।

मनीष, समीर, शंकर, माणिक सब तैयार हो लें
हेरम्ब कुमार ललन गुप्ता भाई की भी टोली बना लें
राहुल, विक्रांत, दीपक, मुकेश को जल्दी बुला लें
शिव, योगेश सब भाई बिना देर किए आने को बोलें
आँखों में सपने दिल में प्यार का पैगाम ले चलें
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलो।

रीना, गीता, नूतन, स्वाति, कल्पना बहन साथ चलें
प्रिया, प्रियंका, ज्योति, कुमकुम बहने मिल कर चलें
ओ भैया, ओ बहना, ओ पुष्पा दीदी, सब मेरे साथ हो लें
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलो।

आओ साथियों हम सब मिल एक साथ चलें
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलें
हर दिल से नफरत दूर भगाते चलें
सबको प्यार से समझा बुझा अपना बनाते चलें।
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलें।

सबके दुःख दर्द मिटाते चलें सुख देते कष्ट हरते चलें
सब में नव उत्साह नव उमंग का जोश भरते चलें
सबका साथ, सबका विकास करते चलें
सबका विश्वास जीत जीवन धन्य करते कराते चलें।
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलें।

हम सब हैं बहन भाई एक ही परमात्मा के हैं अंश
सबको ठंडे दिमाग से समझा के अमन चैन लाते चलें
सब हैं महान सब हैं दिव्य सबके गुणों को उभारते चलें
सब करें आत्म कल्याण ऐसी मुहिम चलाते चलें
जो भी मिले रस्ते में सब में प्यार बाँटते चलें।

प्यार बाँटते चलें, प्यार बाँटते चलें
क्या बच्चे क्या बुढे़, क्या बहनें क्या भाई सबको
स्वास्थ्य बाँटते चलें सबको स्वास्थ्य बाँटते चलें
आओ साथ साथ चल प्यार बाँटते चलें,
प्यार बाँटते चलें ....................।

स्वरचित, मौलिक
बजरंग लाल केजडी़वालल

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...