Tuesday, January 26, 2021

लुइतपुरिया स्वर्ण शाखा का हुआ पुर्नगठन

*डिब्रुगढ़ में लुइतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा की तृतीय वार्षिक सभा आयोजित..*

*पुष्पा बुकलसरिया पुनः बनी अध्यक्ष , सुरेश अग्रवाल सम्भालेंगे सचिव की कमान..*

*सन्दीप अग्रवाल*

*असम साहित्य सभा की स्वर्णिम शाखा लुइतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा , डिब्रुगढ़ की तृतीय वार्षिक साधारण सभा का आयोजन दिनांक २४/०१/२०२१ रविवार को शहर के ए टी रोड स्थित लायन के के सहरिया आई होस्पिटल के दूसरे तल्ले पर स्थित लायन राधेश्याम अग्रवाल पेक्षागृह में किया गया !*
 
*कार्यक्रम की शुरुआत लुइतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं डिब्रुगढ़ के समाजसेवी आत्माराम बिरमीवाल ( अग्रवाल ) , शाखाध्यक्षा पुष्पा बुकलसरिया एवं शाखासचिव सुरेश अग्रवाल को मंचासीन करवाकर हुआ , तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वल्लन किया गया !* 
*मंचासीन अतिथियों का फुलाम गमछे से स्वागत किया गया ! शाखा के उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम ढढं द्वारा गणेश वंदना के साथ ही सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने खड़े होकर साहित्य सभा के प्रारम्भिक गीत "सिरो सेनेही मुर भाषा जननी ------------" गाकर सभा के कार्य का शुभारंभ किया गया !*
*सचिव सुरेश अग्रवाल द्वारा  स्वागत भाषण एवं सभा की उद्देश्य व्याख्या करने के बाद उक्त कार्यकारिणी समिति के कार्यकाल में सम्पादित मुख्य कार्यों का संक्षिप्त विवरण, "सचिव का प्रतिवेदन" के रूप में सभा के सामने पाठ करके सभा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया सभा में उपस्थित लुइतपोरीया शाखा साहित्य सभा के प्रतिष्टापक सभापति श्री राजकुमार अगरवाल ने अपने संक्षिप्त भाषण में उक्त शाखा सभा की स्थापना करने का उद्देश्य के बारे में बताया और उक्त उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शाखा सभा के कार्य को गति देने पर जोर दिया ।*

*विशिष्ट समाज सेवी आत्माराम बिरमीवाल ( अग्रवाल ) ने अपने वक्तव्य में रुप कुंवर ज्योति प्रसाद अगरवाला की बहुमुखी प्रतिभा को जन जन तक पहुंचाने तथा विद्यार्थियों को भी ज्योति प्रसाद जी के कृतित्व को हृदयंगम करने के लिए अपना विचार रखा ।*

*सभा में उपस्थित श्री प्रदीप मारोदिया, श्रीमती अर्चना पाण्डेय, श्री पवन गाड़ोदिया , सुमन शर्मा ( पत्रकार ) ,  वर्षा अग्रवाल आदि कई सदस्यों ने अपना-अपना विचार रखा ।*

*शाखा सभा द्वारा आयोजित उक्त सभा का मुख्य उद्देश्य पूरानी कार्यकारिणी समिति का पदत्याग और नयी कार्यकारिणी समिति का गठन था ! नई कार्यकारिणी में सभापति और सचिव का कार्यभार पुर्व सभापति श्रीमती पुष्पा बुकलसरिया को और पुर्व सचिव श्री सुरेश अग्रवाल को ही दिया गया, साथ ही कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन करके नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया और उन्हें कार्यभार सोपा गया ।*

*नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के लिये प्रदीप मारोदिया ( ज्योतिनगर ) एवं अर्चना पांडेय ( उदालगुड़ी , दिनजान ( तिनसुकिया ) को , सहसचिव के लिये सन्दीप अग्रवाल एवं श्रीमति वर्षा अग्रवाल (  जालान ) , कोषाध्यक्ष के लिये पवन गाड़ोदिया एवं प्रचार प्रसार विभाग के लिये डॉ महेश जैन को शामिल किया गया है ! बाकी की कार्यकारिणी का विस्तार लुइतपोरिया की अगली कार्यकारिणी सभा में किया जाएगा !*

*नव निर्वाचित सभापति और नव निर्वाचित सचिव ने  में सभा में उपस्थित सभी सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी का पूर्ण सहयोग की आशा करते हुए अपना अपना संक्षिप्त भाषण रखा ।*
*सभा के अन्त में सचिव सुरेश अग्रवाल  ने सभा में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और जातिय संगीत "ओ मुर आपुनार देश -------- " गाकर सभा समाप्ति की घोषणा की गई । यह जानकारी सचिव सुरेश अग्रवाल ने दी है !*

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...