Monday, August 17, 2020

*प्रेम का रंग लाल*

लाल रंग
सूरज का अद्वितीय पहचान है
पहचान है यह ओज का, तेज का
लाल रंग है हमारे अंदर बहता लहू का
एक तरफ सूरज का लाल रंग
पूरी सृष्टि को पोषित करता है
दूसरी तरफ लहू का लाल रंग
शरीर को ऊर्जावान और शक्तिशाली बनाता है

लाल रंग है प्रेम का
उसी प्रेम का जिससे दुनिया
निरंतर चलती है
वही प्रेम जो 
सृष्टि के कण-कण में समाया है
लाल रंग है खुशी का
लाल जोड़े में
सजी दुल्हन, सबको लुभाती है
लाल रंग है सिंदूर का
जो सुहागिन के माँग में चमकर
उसको अद्भुत सुंदर बनाता है
लाल रंग प्रतीक है 
सम्पन्नता का,
वैभवता का

लाल रंग से प्रेम करके
मजबूत करें
अपने रिश्तों को
अपनी सृष्टि को
कोई भी बरबस यह कह सके
लाल रंग, रंग है प्रेम का
खुशहाली का ।

अर्चि

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...