Wednesday, April 21, 2021

हिंददेश परिवार का अभियान




आओ एक अभियान चलाएँ ,
देश का सम्मान बढ़ाएँ।

अभियान घर से ही चलाएँ,
देश हित कर्म कर जाएँ।

अपने बच्चों को संस्कारी बनाएँ
बड़ों का आदर मान बढ़ाएँ।

बहन -बेटी की इज्ज़त करना सिखाएँ
देश की अस्मिता को बढ़ाएँ।

सादा जीवन उच्च विचार अपनाएँ
हर जगह सम्मान पाएँ।

दिखावें व आडम्बरों को त्याग जाएँ
यथार्थ की धरा पर जी जाएँ।

जीवन के कटु सत्य स्वीकार कर पाएँ
देश में खुशहाली लाएँ।

हर धर्म -जाति का दिल से मान करेंगें 
देश में एकता का बीज बो देंगें।

देश के टुकड़े करने वाले का न साथ देंगे 
देश सेवा परमधर्म ये मानेंगें।

देश के नाम न कालिख लगने देंगें 
प्रयास स्वर्णिम बनने के करेंगें ।

साक्षर बन देश का गौरव बढ़ाएँगें
हमसे पहले देश का नाम लाएँगें ।

हमसे हमारा देश ,यह हम सब जानेंगे ,
इसके सम्मान में अपनी जान लगा दें।

इसी अभियान को आह्वान बनाएँ
मिलकर देश का सम्मान बढ़ाएँ।

नीरजा शर्मा

108 घण्टे चली देवी की आराधना

*हिंद देश परिवार का 108 घंटे देवी दुर्गा को समर्पित वर्चुअल कार्यक्रम* *देश विदेश के रचनाकारों ने देवी मां के साथ घर की मां की पूजा का किया ...