चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदी देश परिवार बिहार इकाई में काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन 13 से 21 अप्रैल तक चला जिसमें एक से बढ़कर एक कवि और कवयित्रियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भक्ति रस से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कुमार नवीन "गौरव", उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश एवं प्रदेश सचिव आराधना प्रियदर्शनी ने सभी कवियों को ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएँ दी । हिंददेश परिवार की संस्थापिका अर्चना पांडे अर्चि एवं अंतर्राष्ट्रीय संरक्षिका स्नेहलता द्विवेदी आर्या ने सभी प्रतिभागियों को "काव्य शक्ति " सम्मान से सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की। काव्य शक्ति सम्मान पाने वाले रचनाकारों में स्वर्णलता सोन, प्रज्ञा आंबेरकर, स्नेहलता द्विवेदी आर्या, सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा', सुधा चतुर्वेदी 'मधुर', साधना तिवारी, दिलीप कुमार झा, विनीता सिंह परिहार, पश्म शुक्ल, आदित्य गुप्त पदयात्री, रूचिका राय,रजनी शर्मा और आराधना प्रियदर्शनी शामिल हैं।
हिन्ददेश परिवार एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो रचनाकारों अपनी रचना द्वारा नई नई उपलब्धियां पाने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्हें अलग-अलग सम्मान से विभूषित करके उनका मनोबल बढ़ाता है। समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन करता है।इसके साथ ही हिंददेश परिवार मानव कल्याण हेतु कई सृजनात्मक कार्य भी करता है।